• Home
Friday, January 30, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

पोलैंड के PM बोले - EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बुधवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्षता का उपयोग यूक्रेन की सदस्यता के प्रयासों को तेज करने के लिए करेंगे। वारसॉ में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए टस्क ने कहा, हम इस मुद्दे में ठहराव खत्म करेंगे और सदस्यता की प्रक्रिया को तेज करेंगे। टस्क ने यह भी आरोप लगाया कि कि रूस ने दुनियाभर की एयरलाइंस के खिलाफ ‘आतंकवादी हमलों की योजना’ बनाई है।

27 देशों के समूह यूरोपीय संघ की अध्यक्षता अभी पोलैंड के पास है और यूक्रेन इस समूह का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है। अगले छह महीनों में पोलैंड अगर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता है, तो इसका असर होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति इस समय पोलैंड के दौरे पर हैं।

जेलेंस्की के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुई एक घटना को लेकर भी समझौता हुआ। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने पोलैंड के हजारों नागरिकों का नरसंहार किया था। पोलैंड के लिए यह घटना एक गहरे घाव जैसे है और वह चाहता है कि इन मृतकों के शवों को सही तरीके से निकाला जाए और उन्हें सम्मान के साथ दफनाया जाए। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा और पोलैंड के मृतकों को सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पोलैंड ने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को समर्थन दिया है। लेकिन इस मुद्दे पोलैंड के कई नागरिकों के दिलों में कड़वाहट पैदा कर दी है। टस्क एक साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं और उन्हें घरेलू राजनीति का दबाव का सामना है, क्योंकि यह पोलैंड में चुनावी साल है और उन्हें आगामी चुनावों में इस मुद्द पर विपक्ष के राष्ट्रवादी उम्मीदवार से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने 1943-44 में पोलैंड के नागरिकों की हत्या की थी। पोलैंड इसे नरसंहार मानता है और चाहता है कि यूक्रेन इन पीड़ितों के शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक दफनाए। वहीं, यूक्रेन के लिए भी यह एक संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के समय कुछ यूक्रेनी राष्ट्रवादियों को आजादी के संघर्ष में उनके योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रीय नायक मानता है। यूक्रेन के लिए यह भी जरूरी है कि पोलैंड का समर्थन जारी रहे, क्योंकि वह पिछले ढाई साल से ज्यादा समय से रूस के खिलाफ युद्ध में है।

ShareSendTweet
Previous Post

दिल्ली-NCR में फिर ग्रैप-4 लागू: प्रदूषण बढ़ने से लिया गया निर्णय, लागू रहेंगी ये पाबंदियां

Next Post

सलमान खान से राशा ने सीखी खास बात, साझा किया किस्सा

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
तिब्बत में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप से 95 लोगों की मौत, 130 घायल
दुनिया

तिब्बत में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप से 95 लोगों की मौत, 130 घायल

January 7, 2025
Load More
Next Post
सलमान खान से राशा ने सीखी खास बात, साझा किया किस्सा

सलमान खान से राशा ने सीखी खास बात, साझा किया किस्सा

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.