• Home
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानें ! 2025 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

December 31, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
जानें ! 2025 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

जानें ! 2025 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ज्योतिष शास्त्र अनुसार 2025 मेष राशि के लोगों के आर्थिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय बेहतर है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में मई के बाद प्रमोशन हो सकता जिससे धन वृद्धि होगी। तुला राशि के बैंकिंग, कोचिंग, रियल स्टेट, होटल व आईटी से जुड़े लोग इस वर्ष खूब पैसा कमाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी साल 2025 में

मेष राशि : मेष राशिफल के जातक के लिए साल 2025 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बढ़िया रहेगी। द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आप इच्छित बचत करके आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। मई के पश्चात जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से तीसरे भाव पर होगा उसे समय पर आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि : आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान के राहु वर्ष के मध्य तक अचानक धन लाभ करते रहेंगे।  वर्ष के मध्य के पश्चात एकादश भाव के शनि आपको आर्थिक लाभ देते रहेंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष आरंभ में द्वादश स्थान के गुरु धनागम में रुकावट उत्पन्न करेंगे जिससे आर्थिक उन्नति में कमी हो सकती है। इस समय के अंतराल में निवेश न करें नहीं तो लाभ की उम्मीद बहुत कम होगी। वर्ष के मध्य के पश्चात गुरु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए तब आर्थिक स्थिति में विशेष रूप से सुधार देखने को मिलेगा। दशम स्थान के शनि अप्रैल के महीने से आपके लिए आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न करेंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपके भाइयों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य तक एकादश स्थान के गुरु आपके लिए लाभ के कुछ नए अवसर बनाते रहेंगे। फरवरी में देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्ष मध्य के पश्चात आपकी राशि से 12वीं भाव में गुरु ग्रह का गोचर धन के निवेश के मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतने का संकेत करता है।

सिंह राशि : आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। धनागम होता रहेगा परंतु अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर आप अधिक खर्च करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव पर होगा वहां पर यह संकेत मिलता है कि आमदनी के कुछ नए स्रोत वर्ष के मध्य के पश्चात आपको मिलेंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापारिक अनुकूलता होने के कारण इच्छित बचत करने में सफल रहेंगे। वर्ष के आरंभ में आप अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से दशम भाव पर होगा यह स्थिति आपके लिए निश्चित रूप से लाभदायक होगी।

तुला राशि : आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप आर्थिक बचत करने में सफल रहेंगे। रत्न आभूषण इत्यादि का भी लाभ प्राप्त होगा। अचल संपत्ति के साथ-साथ वाहनादि का सुख इस वर्ष प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होगा इसलिए आर्थिक मामलों में यह स्थिति आपके लिए और ज्यादा अनुकूल रहेगी।

वृश्चिक राशि : आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। एकादश एवं द्वितीय स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। और आप इच्छित बचत करने में सफल रहेंगे। आप निष्ठा के साथ धनार्जन में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपको पत्नी एवं बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। 29 मार्च के पश्चात शनि का गोचर आपकी पंचम भाव पर होगा और शनि की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी आमदनी की स्थितियां पहले से कुछ बेहतर होती नजर आ रही हैं।

धनु आर्थिक राशिफल 2025
वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता नहीं होने के कारण धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मई के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में वृद्धि होगी। आप बचत कर आर्थिक स्थिति को सुधारने  में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ की संभावना इस वर्ष बनेगी और आर्थिक रूप से आपको इससे लाभ होगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष के आरंभ में एकादश स्थान में गुरु की दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु द्वितीय स्थान के शनि के कारण आप इच्छित बचत नहीं कर पाएंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात द्वितीय स्थान में राहु के गोचर के कारण भी आपके संचित धन में कमी का संकेत मिलता है। राशि से छठे भाव में गुरु का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात होगा इसलिए कुछ बाहरी लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से साल 2025 की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी। द्वितीय स्थान के राहु आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। इसके फलस्वरूप आप बचत नहीं कर पाएंगे।आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में एकादश स्थान पर राशि स्वामी गुरु के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु शनि एवं राहु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति विशेष अच्छी नहीं रहेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर द्वादश भाव में होने से आर्थिक स्थिति में कुछ हानि की संभावनाएं भी दिखाई देती हैं।

यहां जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। इसके लिए खबर इंडिया उत्तरदायी नहीं है।  

ShareSendTweet
Previous Post

मणिपुर हिंसा को लेकर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफी

Next Post

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

Related News

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
देश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी
देश

भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी

February 28, 2025
बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
देश

बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

February 28, 2025
ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश
देश

ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश

February 28, 2025
भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर
देश

भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

February 26, 2025
Load More
Next Post
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.