• Home
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

December 30, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

जनवरी से और बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बारिश के बाद वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के आसार हैं। 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है।

कड़ाके की ठंड के कारण मेरठ और हापुड़ में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का 30 और 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे चल रहा है।

लगातार बढ़ रहीं ठंड के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आज सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

ठंड के असर को देखते हुए बागपत में भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की 31 दिसंबर तक छुट्टी की गई है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि सर्दी के कारण आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बीच सर्दी कंपकंपी छुुड़ा रही है। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान के कम होने से सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। अगले 48 घंटे तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।

बारिश और हवा का असर के चलते एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम चल रहा है। मेरठ का एक्यूआई 52 से बढ़कर 73 दर्ज किया गया है, जबकि, गंगानगर 96, जयभीमनगर 55, पल्लवपुरम 67, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 71 दर्ज किया गया है।

हवा और बारिश ने प्रदूषण को साफ कर दिया है। आगामी तीन चार दिन तक एनसीआर में प्रदूषण का स्तर साफ रहेगा। इस समय एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है, जो अच्छी श्रेणी में आता है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के भी आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। 6 जनवरी से फिर से माैसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अभी सर्दी और सताएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

अभिनव हत्याकांड: एक दोस्त ने दोस्त की क्रूरता से की हत्या

Next Post

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न

February 28, 2025
Load More
Next Post
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

मनमोहन सिंह जी की मृत्यु के बाद मध्यवर्ग के बड़े हिस्से में आत्मग्लानि देखी जा सकती है : शाहनवाज़ आलम

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.