• Home
Saturday, December 28, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

December 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमा

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश और बादलों की मौजूदगी की वजह से तात्कालिक तौर पर दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, शुक्रवार की बात करें तो दिन में धूप खिली रही और सुबह शाम के ठंड में कमी आई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी और हवाओं की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं, रात के पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की उछाल देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को बारिश गुजर जाने के बाद अगले 48 घंटों में तापमान की बदली हुई स्थितियां पलटकर पहले जैसी हो जाएंगी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 26.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में शुक्रवार को हवा की सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिला। छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से कहीं भी हवा की गुणवत्ता लाल श्रेणी में दर्ज नहीं हुई। सिर्फ अलीगंज और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में रही। बाकी चार स्टेशनों-गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। हालांकि रात के पारे में हल्की कमी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहले अरब सागर और फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के मिलने से पश्चिमी उप्र से शुरू होकर शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा संग ओले गिरने के भी आसार हैं।

 

Tags: #uttarpradesh#आंचलिकमौसमविज्ञानकेंद्र#वैज्ञानिकअतुलकुमारसिंह
ShareSendTweet
Previous Post

मिशन शक्ति : महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम

Related News

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव
उत्तर प्रदेश

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास
उत्तर प्रदेश

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
Load More

Latest News

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

December 28, 2024
मिशन शक्ति : महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम

मिशन शक्ति : महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम

December 28, 2024
LU : समाज कार्य विभाग एवं गांधी अध्ययन पीठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के मध्य समझौता ज्ञापन

LU : समाज कार्य विभाग एवं गांधी अध्ययन पीठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के मध्य समझौता ज्ञापन

December 28, 2024
LU : 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के अधीन “विकसित भारत युवा नेता संवाद” का हुआ कार्यक्रम

LU : 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के अधीन “विकसित भारत युवा नेता संवाद” का हुआ कार्यक्रम

December 28, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.