• Home
Saturday, December 28, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

AAP को लगा झटका: एलजी ने ‘महिला सम्मान योजना’ के जांच के दिए आदेश

December 28, 2024
in दिल्ली
Reading Time: 1 min read
AAP को लगा झटका: एलजी ने ‘महिला सम्मान योजना’ के जांच के दिए आदेश

AAP को लगा झटका: एलजी ने 'महिला सम्मान योजना' के जांच के दिए आदेश

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एलजी सचिवालय ने महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश दिए हैं। एलजी सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। डिविजनल कमिश्नर से जांच करने को कहा गया है। सचिवालय ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि वे उन लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में डेटा की गोपनीयता भंग कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एलजी विनय कुमार सक्सेना से मिलकर दिल्ली सीएम महिला सम्मान योजना के तहत जारी रजिस्ट्रेशन की जांच कराने की मांग की थी। जिसके बाद दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने महिला सम्मान योजना के जांच कराने के आदेश मुख्य सचिव को दिए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से दिल्ली के लोग खुश थे। भाजपा इन योजनाओं को रोकना चाहती है। भाजपा महिला सम्मान योजना से बौखला गई है। भाजपा वाले दिल्ली में पैसे बांट रहे हैं। मैंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हम महिलाओं को 2100 रुपए देंगे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देंगे। ये दोनों योजनाएं जनता के लिए इतनी फायदेमंद थीं कि लाखों लोगों ने पहले ही इनके लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इससे भाजपा घबरा गई, कई भाजपा नेताओं ने मुझसे कहा कि जीतना तो छोड़िए, कई जगह भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। पहले उन्होंने अपने गुंडे भेजे, फिर पुलिस भेजकर रजिस्ट्रेशन कैंप उखाड़ दिया, आज उन्होंने फर्जी जांच के आदेश दे दिए कि जांच होगी। किस बात की जांच होगी? हमने चुनावी घोषणा की थी कि चुनाव जीतेंगे तो इसे लागू करेंगे। मुझे खुशी है कि इस कदम से भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। आज उन्होंने बता दिया है कि अगर आप उन्हें वोट देंगे तो वे महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लागू नहीं करेंगे। वे बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा बंद कर देंगे, वे आपकी मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त इलाज और मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की महिलाओं व बुजुर्गों से जुड़ी संजीवनी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजनाओं से दूरी बनाते हुए लोगों को सतर्क किया था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह  किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें।
दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर कहा है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी।
Tags: #aamadmiparty#arvindkejriwal#bjp#delhi#LG#महिलासम्मानयोजना
ShareSendTweet
Previous Post

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान

Related News

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन
दिल्ली

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

December 28, 2024
बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर
दिल्ली

बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

December 26, 2024
दलित स्टूडेंट्स के लिए केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का किया एलान
दिल्ली

दलित स्टूडेंट्स के लिए केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का किया एलान

December 21, 2024
अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की संजीवनी स्कीम, बुजुर्गों का इलाज होगा मुफ्त
दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की संजीवनी स्कीम, बुजुर्गों का इलाज होगा मुफ्त

December 18, 2024
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ऑटो वालों को दी पांच गारंटी
दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ऑटो वालों को दी पांच गारंटी

December 10, 2024
दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज, कोर्ट से नरेश बाल्यान को बड़ी राहत
दिल्ली

दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज, कोर्ट से नरेश बाल्यान को बड़ी राहत

December 5, 2024
Load More

Latest News

AAP को लगा झटका: एलजी ने ‘महिला सम्मान योजना’ के जांच के दिए आदेश

AAP को लगा झटका: एलजी ने ‘महिला सम्मान योजना’ के जांच के दिए आदेश

December 28, 2024
मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान

मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह बोले – यह सिख समुदाय का अपमान

December 28, 2024
अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

अलविदा : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

December 28, 2024
पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग पर बोले BJP सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी

December 28, 2024
UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

UP में आज बारिश का अलर्ट, जारी हुए ये पूर्वानुमान

December 28, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.