• Home
Thursday, December 26, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
in उत्तर प्रदेश
सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद जारी कटऑफ सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रदेश के सभी 75 जिलों की पुलिस लाइन में परीक्षा के पहले दिन करीब 6000 अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि सभी जिलों में गठित बोर्ड द्वारा शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बता दें कि अगस्त माह में आयोजित लिखित परीक्षा के बाद जारी कट ऑफ सूची में चयनित करीब 1,74,316 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चरणबद्ध तरीके से बुलाया गया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं भी बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। वहीं शारीरिक मानक परीक्षा का परिणाम भी परीक्षा वाले दिन ही जारी कर दिया जाएगा।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि इसके लिए सभी जिलों में गठित बोर्ड में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी तरह गड़बड़ी अथवा सेंधमारी रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोई भी गड़बड़ी मिलने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी शारीरिक मानक परीक्षा से संतुष्ट नहीं है तो वह उसी दिन अपनी आपत्ति/अपील दाखिल कर सकता है। इसका निस्तारण करने के लिए बोर्ड द्वारा एक अपर पुलिस अधीक्षक को नामित किया जाएगा, जो अपनी मौजूदगी में दोबारा परीक्षा कराएगा। जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा में असफल हो जाएंगे, उनको भर्ती के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया जाएगा और उनकी अपील आगे स्वीकार नहीं होगी। वहीं यदि कोई अभ्यर्थी नियत दिनांक, समय और स्थान पर परीक्षण में शामिल होने में असफल रहता है तो वह संबंधित जिले के नोडल अधिकारी को इसके कारणों का हवाला देकर अन्य तिथि पर परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्यावेदन दे सकता है।

Tags: #uttarpradesh#सिपाहीनागरिकपुलिस#सिपाहीभर्तीपरीक्षा
ShareSendTweet
Previous Post

Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

Related News

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव
उत्तर प्रदेश

जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव

December 25, 2024
वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास
उत्तर प्रदेश

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
Load More

Latest News

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

सिपाही भर्ती परीक्षा : उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ शुरू

December 26, 2024
Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

Uttarakhand : नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बनने जा रही है आचार संहिता

December 26, 2024
बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

December 26, 2024
बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई

December 26, 2024
LU में भारत की दो महान विभूतियों की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

LU में भारत की दो महान विभूतियों की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

December 26, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.