• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
in देश, सियासत
Reading Time: 1 min read
जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में आज विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। इस हंगामे का कारण था अमित शाह का वह बयान जो उन्होंने राज्यसभा में कल दिया था। संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि , ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’

कांग्रेस के सांसद अमित शाह के इस बयान को बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान बता रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आज सदन के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सदन के बाहर भी विपक्षी सांसदों ने बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी सांसदों का कहना है कि बाबा साहेब का अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया। अंबेडकर को नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा क्यों देना पड़ा?

कांग्रेस ने अमित शाह पर संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि शाह की टिप्पणी का यह मतलब था कि बाबासाहेब का नाम लेना भी गुनाह है। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह जी ने कल सदन (राज्यसभा) में जब बाबासाहेब आंबेडकर जी का नाम लेकर बयान दिया, तब मैंने हाथ उठाकर बोलने की इजाजत मांगी थी। लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया। उस समय हम सब सहयोग की भावना से चुपचाप बैठे रहे, क्योंकि हम संविधान पर चर्चा कर रहे थे।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, गृह मंत्री ने जिस तरह से बाबासाहेब का अपमान किया, उसे लेकर पूरे विपक्ष ने विरोध जताया है। खरगे ने आरोप लगाया कि अमित शाह और भाजपा के लोगों के दिमाग में जो ‘मनुस्मृति’ और आरएसएस की विचारधारा है, वह दर्शाती है कि वे बाबासाहेब के संविधान का आदर नहीं करते। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, ‘‘हम शाह की टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते हैं। बाबासाहेब का अपमान देश और देशवासी सहन नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह पूरे देश से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें।’’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष गृह मंत्री की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। रिजीजू ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ शाह के राज्यसभा में भाषण की एक छोटी क्लिप प्रसारित हो रही है, जिसमें उन्होंने जो कहा, उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। यह गलत है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि शाह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब बाबासाहेब जिंदा थे तब कांग्रेस ने उनका अपमान किया। रिजीजू ने कहा, ‘‘अपने पाप धोने के लिए, राजनीतिक एवं चुनावी फायदे के लिए वे (कांग्रेस) आंबेडकर का नाम ले रहे हैं।’’ संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने आंबेडकर के सम्मान के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आंबेडकर का सम्मान करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को बताना चाहिए कि आंबेडकर को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों देना पड़ा। नेहरू ने उनका अपमान किया था इसलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने आंबेडकर को लोकसभा चुनाव हारने पर मजबूर कर दिया था।’’

 

Tags: #amitshah#bjp#congress#samajwadiparty#बाबासाहेब
ShareSendTweet
Previous Post

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Next Post

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

Related News

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ अपडेट

वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर कांग्रेस नेता अजय राय ने शोक व्यक्त किया

March 8, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
देश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
Load More
Next Post
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.