• Home
Friday, January 30, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

इनफर्टिलिटी की वजह क्या विटामिन D है?

December 17, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

विटामिन-डी हमारी हड्डियों के लिए कितना जरूरी है इस बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकता है। विटामिन-डी की कमी की वजह से महिलाओं और पुरुषों दोनों की ही फर्टिलिटी घट सकती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और कैसे इससे बच सकते हैं।

जिसे “सूरज का विटामिन” भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए कई जरूरी काम करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने तक, यह विटामिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-डी हमारी फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकता। जी हां, विटामिन-डी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए इसकी कमी  की वजह से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। आइए डॉ. आस्था दयाल (सी.के. बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम में स्त्रिरोग एवं प्रसुति विभाग की निदेशक) से जानें कैसे और किस तरह इससे बचाव किया जा सकता है।

विटामिन डी की कमी और फर्टिलिटी का कनेक्शन
विटामिन डी की कमी महिलाओं और पुरुषों दोनों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है।
हार्मोनल संतुलन- विटामिन-डी हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जो रिप्रोडक्शन के लिए जरूरी है।
सूजन कम करना- विटामिन-डी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
ओवरीज का स्वास्थ्य- विटामिन-डी ओवरीज के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है, जिससे ओवुलेशन बेहतर होता है।

महिलाओं में- विटामिन-डी की कमी ओवुलेशन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ओवुलेशन के दौरान, ओवरीज से एक मेच्योर एग रिलीज होता है। विटामिन-डी की कमी के कारण रिप्रोडक्टिव हार्मोन, जैसे प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, जो ओवुलेशन को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी समस्याओं से भी जुड़ी हुई है, जो फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जिन महिलाओं में विटामिन-डी की मात्रा सही होती है, वे आसानी से कंसीव कर पाती हैं और आईवीएफ सफल होने की संभावना भी उनमें ज्यादा रहती है।

पुरुषों में- विटामिन-डी की कमी स्पर्म की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित कर सकती है। विटामिन डी, स्पर्म मोटिलिटी और स्पर्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन-डी की कमी से स्पर्म कमजोर और असामान्य आकार के हो सकते हैं, जिससे कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है। पुरुषों में विटामिन-डी की कमी की वजह से टेस्टोस्टिरोन लेवल कम हो सकता है, जो फर्टिलिटी को प्रभावित करता है।

विटामिन-डी का लेवल कैसे बढ़ाएं?

सूरज की रोशनी– सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत है। रोजाना कुछ समय धूप में बैठें। सुबह 10 बजे से पहले की धूप इसके लिए बेस्ट है। इसके बाद धूप ज्यादा तेज हो जाती है और यूवी किरणों से स्किन डैमेज हो सकती है।
डाइट- मछली, अंडे, दूध और कुछ प्रकार के मशरूम विटामिन-डी के अच्छे स्रोत हैं।

सप्लीमेंट्स- अगर आप में विटामिन-डी की कमी है, तो डॉक्टर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं।
कब कराएं विटामिन डी का टेस्ट?
अगर आपको फर्टिलिटी से संबंधी कोई समस्या है या यदि आप प्रेग्नेंट होने की योजना बना रही हैं, तो अपने डॉक्टर से विटामिन-डी का टेस्ट करवाने के बारे में बात करें।

दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है,अमल में लाने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले ।

ShareSendTweet
Previous Post

क्या सर्दियों में केला खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है??

Next Post

मेरठ : उद्योगपति व भाजपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
मेरठ : उद्योगपति व भाजपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा

मेरठ : उद्योगपति व भाजपा नेताओं के घर आयकर विभाग का छापा

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.