• Home
Monday, February 2, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को पढ़ाया रामायण का पाठ

December 17, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 2 mins read
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रही है। हाल ही में मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की परवरिश पर सवाल किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

शक्तिमान’ के नाम से मशहूर मुकेश खन्ना हमेशा से ही अलग-अलग विवादों और मुद्दों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह हर विषय पर अपनी राय खुलकर रखते आए हैं। हाल ही में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर  कमेंट किया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने एपिसोड को याद किया, जिसमें सोनाक्षी ‘रामायण’ से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इसके बाद मुकेश खन्ना ने उनकी परवरिश पर सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश को जवाब दिया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों की सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी परवरिश और पिता शत्रुघ्न सिन्हा को इस मामले में लाने के लिए मुकेश खन्ना की आलोचना की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने कुछ साल पहले एक शो में रामायण के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले मैं आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट पर दो महिलाएं थीं, जिन्हें उसी सवाल का जवाब नहीं पता था, लेकिन आपने मेरा नाम ही क्यों लिया ये समझ नहीं आया और इसका कारण मुझे पता है।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, उस दिन मैं भूल गई थी, यह ह्यूमन एरर है और भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी या कौन लाया था, लेकिन आप तो भगवान राम द्वारा सिखाए गए माफ करने और कुछ बातों को भूल जाने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं।’


सोनाक्षी ने शक्तिमान एक्टर को पढ़ाया रामायण का पाठ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने मुकेश खन्ना को आगे कहा, ‘यदि भगवान राम मंथरा को क्षमा कर सकते हैं, यदि वे कैकेयी को क्षमा कर सकते हैं… यदि वे युद्ध के बाद रावण को भी क्षमा कर सकते हैं तो आप इतनी छोटी सी बात को भूल नहीं सकते हैं… ऐसा नहीं है कि मुझे आपकी क्षमा की आवश्यकता है।’ बता दें कि जिस सवाल कि वजह से यह विवाद शुरू हुआ। वह यह था कि लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी कौन लाया था। सोनाक्षी उस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और मुकेश खन्ना ने इस पर बात करते हुए सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को दोषी बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी को संस्कार नहीं दिए।

मुकेश खन्ना को सोनाक्षी ने दी चेतावनी इस पोस्ट में आगे एक्ट्रेस ने उन्हें चेतावनी भी दी है कि अगली बार जब वह उनकी परवरिश पर सवाल उठाएंगे तो वह चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि आप ये भूल जाएं और एक ही घटना को बार-बार उछालना बंद करें ताकि मैं और मेरा परिवार इस तरह की फालतू खबरों में न आएं और अगली बार जब आप मेरे पिता के बारे में बात करने से पहले सोचे की आप क्या बोल रहे हैं… प्लीज याद रखें कि उनके दिए संस्कार की वजह से आज में चुप हूं जो सिर्फ इतना ही बोला है।’

पिता थे सियासी सुपरस्टार, बेटा बना एक्टर, कभी बनना चाहता था आर्किटेक्ट
संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, पहली ही फिल्म से किया कमाल, विलेन बन भी मचा चुके हैं धमाल
16 साल में बनकर तैयार हुई धमाकेदार फिल्म, हीरो ने कम किया 31 किलो वजन, IMDb पर तगड़ी है रेटिंग
'नई गल करो यार...' पंजाब की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ, अब सिंगर ने दिया जवाब
पहले अटैक, फिर माफीनामा और अब मुलाकात, घायल पत्रकार से मिलने पहुंचे मोहन बाबू, किया ये वादा
जाकिर हुसैन के बाद इस मशहूर गायक का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर मुकेश खन्ना ने कही थी ये बड़ी बात, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब
हे प्रभु ये क्या देखना पड़ रहा है! ऑर्केस्ट्रा में हनुमान चालीसा पर नचाई गईं बार गर्ल्स, देखें VIDEO
सुबह 1 गिलास नारियल का दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने में है असरदार
शादी के चौथे दिन ही करा दी पति की हत्या, अपहरण कराया फिर कार में गला घोंटा और नहर में फेंक दिया शव
मध्य प्रदेश और राजस्थान ठंड का कहर जारी, जानें शीतलहर से कब मिलेगी राहत
SBI ने निकाली जूनियर एसोसिएट के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुआ आवेदन
ShareSendTweet
Previous Post

अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहुंची साईं बाबा के दरबार

Next Post

राज कुंद्रा ने रखा अपना पक्ष मांगा न्याय

Related News

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर हुआ रिलीज
मनोरंजन

एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर हुआ रिलीज

February 27, 2025
फिल्म ‘कुली’ में पूजा हेगड़े की हुई एंट्री, पहली झलक आई सामने
मनोरंजन

फिल्म ‘कुली’ में पूजा हेगड़े की हुई एंट्री, पहली झलक आई सामने

February 27, 2025
गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच वकील का आया बयान !
मनोरंजन

गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच वकील का आया बयान !

February 26, 2025
आखिर करीना क्यों बोली-‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’,
मनोरंजन

आखिर करीना क्यों बोली-‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’,

January 20, 2025
शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की
मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की

January 19, 2025
Load More
Next Post

राज कुंद्रा ने रखा अपना पक्ष मांगा न्याय

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.