• Home
Thursday, January 29, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

क्या डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना सही?

December 11, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
क्या डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना सही?

क्या डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना सही?

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

“मधुमेह” एक ऐसा रोग जिसके होने पर जीवनभर मीठी चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है। शुगर और डायबिटीज के नाम से भी प्रसिद्ध ये रोग खराब लाइफस्टाइल या जेनेटिक (परिवार में किसी सदस्य के होने पर) हो सकता है।

शरीर में इंसुलिन नामक हार्मोन की कमी होने पर डायबिटीज हो सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर व्यक्ति को अपनी डाइट पूरी तरह से बदल देनी चाहिए।

शुगर के मरीजों के लिए कई चीजों का सेवन मना होता है, लेकिन जब चीनी की जगह किसी दूसरे ऑप्शन की बात आती है तो कई लोग शहद या गुड़ को अधिक फायदेमंद मानते हैं। जबकि, मधुमेह रोगियों में कुछ रोगी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि गुड़ खाना उनके लिए सही है या नहीं है? अगर आप भी डायबिटीज से ग्रसित मरीज हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए गुड़ खाना सही है या नहीं? तो आइए आपकी ये कंफ्यूज दूर करते हैं।

नेचुरल शुगर होता है गुड़

सफेद चीनी का सेवन सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए ही हानिकारक नहीं है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी इसे अच्छा नहीं माना गया है। दिमागी तौर पर कमजोर करने से लेकर मोटापे की वजह सफेद चीनी बन सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स से लेकर डाइटिशियन तक सफेद चीनी का सेवन करने के लिए मना करते हैं।

इसकी जगह नेचुरल शुगर जैसे- शहद और गुड़ का सेवन करने के लिए कहा जाता है। चीनी की तुलना में इन दोनों नेचुरल शुगर को हेल्दी ऑप्शन माना जा सकता है, लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए ये सही नहीं है।

क्या डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना सही?

जी नहीं, डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना सही नहीं होता है। बिना डॉक्टर की सलाह के गुड़ का सेवन बिल्कुल भी न करें। भले ही गुड़ और शहद चीनी की जगह पर एक हेल्दी ऑप्शन है लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी डायबिटीज मरीजों को गुड़ न खाने की सलाह देते हैं और इसे चीनी के जैसा ही नुकसानदायक माना जाता है।

नेचुरल और एडेड शुगर का क्या है असर?

एडेड शुगर को छोड़कर लोगों का झुकाव नेचुरल शुगर की ओर ज्यादा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या प्राकृतिक शुगर जैसे- शहद और गुड़ या फल शरीर पर कैसा प्रभाव डाल सकते हैं। इसका जवाब है कि प्रोसेसिंग शुगर की तुलना में प्राकृतिक शुगर सही है।

बाजार में शहद और गुड़ मिलावटी मिल सकते हैं लेकिन फल के सेवन से प्राकृतिक चीनी का शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डलता है। इसमें फाइबर और अन्य तत्व ज्यादा होते हैं और चीनी की मात्रा कम होती है जो शरीर में जरूरत अनुसार शुगर का काम कर सकते हैं।

गुड़ खाने के फायदे

डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ खाना भले ही एक अच्छा ऑप्शन न माना जाता हो लेकिन अन्य लोगों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन अच्छा माना जाता है। चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना सही है। गुड़ अच्छी नींद, डाइजेशन, पेट संबंधित रोग को दूर रखने समेत अन्य समस्या से भी राहत दिलाने में मददगार हो सकता है।

गुड़ खाने के नुकसान

गुड़ खाना फायदेमंद है लेकिन इसका अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे लोग जिनका वजन अधिक है उन्हें गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए। 100 ग्राम गुड़ में करीब 385 कैलोरी होती है। डायबिटीज मरीजों के गुड़ खाना सही नहीं है क्योंकि ये ब्लड शुगर को बढ़ाता है। अपच, एलर्जी से परेशान लोगों के लिए भी गुड़ खाना अच्छा नहीं होता है।

गुड़ का सेवन करना किन लोगों के लिए सही?

शरीर में आयरन और मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए गुड़ खाया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। हालांकि, नॉन-डायबिटिक के लिए गुड़ खाना अच्छा है। ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज है वो गुड़ का सेवन न करें, इसका असर शरीर पर चीनी की तरह ही हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज मरीजों के लिए समस्या बढ़ सकती है।ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। 

ShareSendTweet
Previous Post

भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी

Next Post

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए थे किडनैप, बताया कैसे उनके चंगुल से छूटे

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए थे किडनैप, बताया कैसे उनके चंगुल से छूटे

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए थे किडनैप, बताया कैसे उनके चंगुल से छूटे

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.