• Home
Friday, December 20, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

December 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ अपडेट, सियासत
Reading Time: 1 min read
अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

अगर पूजा स्थल अधिनियम खत्म होगा तो कल भाजपा आरक्षण भी खत्म कर देगी : शाहनवाज़ आलम

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देने के बजाए उसे तीन जजों के बेंच को सुनवाई के लिए भेज दिया जाना चिंता का विषय है। आज इस क़ानून के साथ ऐसा हो रहा है तो कल आरक्षण की भी समीक्षा भाजपा सरकार करायेगी। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 172 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पिछले दिनों जस्टिस अहमदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित व्याख्यान में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश रोहिंगटन नरीमन द्वारा पूजा स्थल अधिनियम को कमज़ोर करने में पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की भूमिका पर उठाए गए सवालों से न्यायपालिका कटघरे में आ गयी है। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के सामने यह लक्ष्य है कि वो चंद्रचूड़ द्वारा क़ानून के साथ की गयी छेड़छाड़ को दुरुस्त करें ताकि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा फिर से बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 141 स्पष्ट तौर से कहता है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय देश की सभी अदालतों पर लागू होंगे तब निचली अदालतें अगर इसकी अवमानना करती हैं तो ऐसे जजों के खिलाफ़ कार्यवाई करना मुख्य न्यायाधीश की ज़िम्मेदारी है। लेकिन देश देख रहा है कि मुख्य न्यायाधीश अपनी इस संवैधानिक ज़िम्मेदारी को निभा पाने में असहज लग रहे हैं। यह अपने पद की गरिमा के साथ समझौता करने के समान है।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी जस्टिस वेंकट चलैय्या के नेतृत्व में आरक्षण को खत्म करने के लिए संविधान की समीक्षा करने की कोशिश की गयी थी। लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं होने के चलते वाजपेयी सरकार में ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए दलित और पिछड़े वर्ग को यह समझना होगा कि मोदी सरकार बहुमत के बल पर अगर आज पूजा स्थल अधिनियम को खत्म करने की कोशिश कर रही है तो कल संविधान में दिए गए आरक्षण को भी खत्म कर देगी। इसलिए संविधान की रक्षा के लिए सभी वर्गों को कांग्रेस के नेतृत्व में एक साथ आना होगा।

Tags: #lucknow#shahnawazalam#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

संभल : तबीयत खराब होने के कारण कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

Next Post

जानें ! फैटी लिवर के लक्षण और बचाव के उपाय

Related News

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष
देश

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी
सियासत

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपाइयों ने की नारेबाजी

December 19, 2024
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद और जोनल लेवल पर स्पीच कंपटीशन के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिया गया
लखनऊ अपडेट

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद और जोनल लेवल पर स्पीच कंपटीशन के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिया गया

December 19, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय से कुलपति ने समुदाय हेतु हैप्पीनेस वैन को किया रवाना
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय से कुलपति ने समुदाय हेतु हैप्पीनेस वैन को किया रवाना

December 19, 2024
Load More
Next Post
जानें ! फैटी लिवर के लक्षण और बचाव के उपाय

जानें ! फैटी लिवर के लक्षण और बचाव के उपाय

Latest News

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

संगीत जगत के एक और सितारे ने कहा दुनिया को अलविदा

December 19, 2024
वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जेलेंस्की ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात

December 19, 2024
जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

जानें ! गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर क्यों भड़का विपक्ष

December 19, 2024
संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

संभल : सपा सांसद बर्क के घर कटेगी बिजली, बिजली चोरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

December 19, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.