• Home
Saturday, December 21, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

मुस्लिम दंपत्ति ने सोसाइटी में घर खरीदा तो हुआ विरोध, कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम ने करवाई की मांग की

December 7, 2024
in उत्तर प्रदेश, सियासत
मुस्लिम दंपत्ति ने सोसाइटी में घर खरीदा तो हुआ विरोध, कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम ने करवाई की मांग की

मुस्लिम दंपत्ति ने सोसाइटी में घर खरीदा तो हुआ विरोध, कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम ने करवाई की मांग की

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने मुरादाबाद की टीडीआई हॉउसिंग सोसाइटी में मुस्लिम परिवार द्वारा फ्लैट खरीदने का विरोध करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है।

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि टीडीआई हॉउसिंग सोसाइटी के डॉक्टर अशोक बजाज ने डॉक्टर यूनुस चौधरी और डॉक्टर इकरा को अपना फ्लैट बेचा था। जिसके बाद से ही सोसाइटी के सांप्रदायिक तत्व दंपत्ति पर धार्मिक आधार पर सोसाइटी छोड़ने का दबाव डाल रहे हैं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सोसाइटी के अमित वर्मा का अखबारों में बयान छपा है कि जब तक मुस्लिम दंपत्ति सोसाइटी नहीं छोड़ देती तब तक वो धरना देते रहेंगे। वहीं एक दूसरे व्यक्ति अरविंद अग्रवाल का भी बयान छपा है कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से फ्लैट की रजिस्ट्री को ख़ारिज करने की मांग की है क्योंकि वो मुस्लिम को सोसाइटी में नहीं रहने देना चाहते हैं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य और शर्म की बात है कि ऐसे बयान देने वालों पर जिला प्रशासन ने अब तक मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा क्योंकि यह संविधान के आर्टिकल 14 से लेकर 18 तक में दिये गए समानता के अधिकार पर हमला है।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि डीएम अनुज सिंह का यह कहना कि वो दोनों पक्षों से बात करके कोई हल निकालेंगे, संविधान विरोधी तत्वों के आगे झुकने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों से बात करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले तत्वों के खिलाफ़ एफआईआर कराकर उन्हें जेल भेजने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर इन सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ़ कार्यवाई नहीं होगी तो मुरादाबाद के डीएम और एसपी को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Tags: #congress#lucknow#muradabad#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

लखनऊ विश्वविद्यालय : “लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय के अन्तर्गत प्रतियोगिकता का हुआ कार्यक्रम

Next Post

ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव में क्या है खास? जानकार चौक जाएंगे आप

Related News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख
सियासत

हरियाणा: पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

December 20, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास
उत्तर प्रदेश

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
Load More
Next Post
ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव में क्या है खास? जानकार चौक जाएंगे आप

ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव में क्या है खास? जानकार चौक जाएंगे आप

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.