• Home
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

यूरिन में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये चार लक्षण!

December 6, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

किडनी में खराबी होने पर पेशाब में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से

किडनी हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है।

यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन कभी भी किडनी अचानक फेल नहीं होती है। किडनी खराब होने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि पेशाब में दिख रहे कुछ बदलाव भी किडनी में खराबी की ओर इशारा कर सकते हैं? जी हां, किडनी खराब पर पेशाब में कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पेशाब से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी डैमेज का संकेत देते हैं तो आइए, जानते हैं विस्तार से –

बार-बार पेशाब आना

किडनी डैमेज होने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति को टॉयलेट जाने पर ऐसा महसूस होता है कि उसका ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है। दरअसल, जब किडनी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसके कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब में झाग आना

पेशाब में झाग आने भी किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो पेशाब में प्रोटीन लीक होने लगता है, जिससे पेशाब में झाग आ सकते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब में बदबू आना

पेशाब में बदबू आना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके कारण पेशाब में दुर्गंध आ सकती है। हालांकि, पेशाब में बदबू आने के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में, सही करण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब के रंग में बदलाव होना किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा है, तो इसे इग्नोर न करें। यह किडनी से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

यह एक सामान्य जानकारी है अमल मैं लाने से पहले अपने चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

ShareSendTweet
Previous Post

Ayodhya : 10 फीट तक सोने से मढ़ा होगा राम मंदिर का शिखर

Next Post

Amroha: रिश्वत लेते लेखपाल पकड़ा गया, गिरफ्तार

Related News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी
Uncategorized

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़
Uncategorized

लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़

January 25, 2025
विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर
Uncategorized

विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर

January 25, 2025
Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Load More
Next Post
Amroha: रिश्वत लेते लेखपाल पकड़ा गया, गिरफ्तार

Amroha: रिश्वत लेते लेखपाल पकड़ा गया, गिरफ्तार

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.