• Home
Monday, January 26, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

संभल हिंसा: पाकिस्तान-अमेरिका में बने कारतूस मिलने के बाद एक और बड़ा दावा

December 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
संभल हिंसा: पाकिस्तान-अमेरिका में बने कारतूस मिलने के बाद एक और बड़ा दावा

संभल हिंसा: पाकिस्तान-अमेरिका में बने कारतूस मिलने के बाद एक और बड़ा दावा

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के दौरान बवालियों ने पुलिस पर पथराव के साथ ही अवैध हथियारों से फायरिंग भी की थी। आरोपियों ने हथियारों में पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूसों का इस्तेमाल किया था। मंगलवार को पुलिस को पांच खोखा और एक कारतूस मिलने पर इसकी पुष्टि हो गई।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि उपद्रवियों ने जामा मस्जिद पर पहुंचने से पहले ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। इसके बाद पुलिस पर पत्थरबाजी के साथ गोली भी चलाई। उसके ही प्रमाण मिले हैं। अब पुलिस के सामने 9 एमएम पिस्टल को बरामद करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

एसपी का कहना है कि हमारी जांच इस बिंदु पर भी शुरू हो गई है। जल्द ही उन हथियारों को भी बरामद किया जाएगा जिनका इस्तेमाल बवाल के दौरान उपद्रवियों ने किया है। एसपी ने बताया कि उपद्रवियों ने पूरी साजिश के साथ घटना को अंजाम दिया है। पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े फिर गोली चलाई। बताया कि जहां सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं वहां से मिली डीवीआर को रिकवर किया जा रहा है। जिससे कोई अहम सबूत उपद्रवियों के खिलाफ मिल सके।

स्थानीय खुफिया इकाई एलआईयू की टीम के साथ पुलिस की जांच टीम को सर्च अभियान के लिए लगाया गया था। एलआईयू की टीम ने बवाल वाले इलाकों में मेटल डिटेक्टर से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एलआईयू की टीम ने पाकिस्तान निर्मित एमएम का खोखा और कारतूस बरामद किया। कुछ दूरी पर अमेरिकन निर्मित 312 के दो खोखे मिले। मेटल डिटेक्टर से ही सर्च अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

एसपी ने बताया कि जांच टीम ने छानबीन के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोले और एक कारतूस बरामद किया है। इसी सड़क पर बुधवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि 24 नवंबर को बवाल के दौरान उपद्रवी इसी सड़क से जामा मस्जिद के नजदीक पहुंचे थे और इसी सड़क से पथराव और फायरिंग करते हुए लौट आए थे। इसलिए पालिका की टीम का सहयोग लिया जाएगा। जिससे सफाई में खोखे और करतूत व अन्य सबूत मिल सके। मंगलवार को अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया था।

बवाल साजिश से हुआ या किसी ने मौके पर भड़काया। इसकी जांच तो चल रही है लेकिन यह भीड़ मस्जिद के नजदीक अचानक कैसे पहुंची? इस सवाल का जवाब मिलना बाकी है। सुबह के समय जब आधा शहर सोया हुआ था उस समय सेकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होना और फिर उपद्रव करना। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है। हालांकि कई बिंदुओं पर पुलिस की तहकीकात चल रही है। एसपी का कहना है कि हमारी छानबीन साजिशकर्ताओं तक पहुंचने की है। अलग-अलग बिंदु पर जांच के लिए टीमों को लगाया हुआ है। जल्द साजिशकर्ताओं का भी राजफाश करेंगे।

Tags: #अमेरिका#जामामस्जिद#पाकिस्तान#संभलहिंसा
ShareSendTweet
Previous Post

प्यार का दर्दनाक अंत : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन की पटरी पर कटकर दी जान

Next Post

सपा-कांग्रेस कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत
उत्तर प्रदेश

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : CM नीतीश कुमार का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

March 1, 2025
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न

February 28, 2025
Load More
Next Post
सपा-कांग्रेस कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

सपा-कांग्रेस कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.