• Home
Thursday, January 29, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कर्तव्यों का करें निर्वहन : प्रो आलोक कुमार राय

December 4, 2024
in लखनऊ अपडेट
Reading Time: 6 mins read
विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कर्तव्यों का करें निर्वहन : प्रो आलोक कुमार राय

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कर्तव्यों का करें निर्वहन : प्रो आलोक कुमार राय

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : विकसित भारत, दृष्टिकोण का उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में रूपांतरित करना है। इसके लिए सतत आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन जैसे विषयों पर तिब्रगति से समुचित कार्यवाही की आवश्यकता है l सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय नेशनल सेमिनार “कारपोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी और सस्टेनैबल डेवलप्मेंट गोल्स फार विजन विकसित भारत @2047” का ब्राउसर लोकार्पण करते समय लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि देश विकसित राष्ट्र होने को अग्रसर है । देश की आकांक्षाएं अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक एक विकसित, समावेशी और टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनने पर केंद्रित हैं।

यह महत्वाकांक्षी दृष्टि एक मजबूत, बहुआयामी दृष्टिकोण की मांग करती है जिसमें सतत आर्थिक विकास, सामाजिक समानता, पर्यावरणीय प्रबंधन और विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी शामिल हो। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रमुख विकासात्मक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में कॉर्पोरेट संसाधनों, नवाचार और विशेषज्ञता को प्रसारित करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सीएसआर के प्रयास प्रभावी है।

सीएसआर और एसडीजी भारत को दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की ओर अग्रसर कर रहें है। इस अवसर पर नेशनल सेमिनार की संयोजिका डॉ शची राय ने कहा कि यह आयोजन आगामी 14-15 फरवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा जिसमें देश के विभिन्न भागों के कॉर्पोरेट लीडर, सीएसआर पेशेवर, नीति निर्माता, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि, उद्यमी , सामाजिक नवप्रवर्तक, शिक्षाविद और शोधकर्ता सम्मलित होकर विकसित भारत के लिए अपने शोधपत्र एवं सिफारिशें प्रस्तुत करेंगे। सेमिनार में आये चयनित शोध पत्रों को यूजीसी केयर जर्नल और सम्पादित पुस्तक में आईएसबीएन के साथ प्रकाशित कराया जायेगा।
आयोजन सचिव डॉ हरनाम सिंह ने बताया कि यह सेमिनार भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा पोषित है । यह हाइब्रिड मोड में होगा जिसमें जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य सुधार, कौशल विकास, जलवायु और समावेशी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य केस स्टडीज और अनुभवजन्य शोध पत्रों के माध्यम से भारत में सीएसआर की सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रसार के साथ ही सीएसआर और निजी भागीदारी के माध्यम से भारत को विकसित करने के लिए व्यावहारिक और अभिनव समाधान तलाशना है। अधिक जानकारी के लिए सेमिनार की वेबसाईट विजिट कर सकतें है।
इस अवसर पर कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो अरविन्द मोहन एवं विभागाध्यक्ष प्रो विनोद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पालिसी मेकर्स, उद्योग जगत और शोधकर्ताओं के बीच संवाद का एक मंच प्रदान करतें है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की प्रो रोली मिश्रा, प्रो अशोक कुमार कैथल, डॉ शशि लता सिंह, डॉ अल्पना लाल, डॉ प्रीति सिंह, डॉ कामनासेन गुप्ता, डॉ दिनेश यादव, डॉ सुचित्रा प्रसाद उपस्थित रही। इस सेमिनार की वेबसाईट भी लांच की गई ।

 

Tags: #lucknow#lucknowuniversity#proalokrai
ShareSendTweet
Previous Post

नेवल NCC यूनिट, लखनऊ में नौसेना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव

Related News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ अपडेट

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा जिला जेल में विधिक सहायता शिविर एवं जेल भ्रमण का सफल आयोजन

April 16, 2025
आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प
लखनऊ अपडेट

आरपीआई कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण का लिया संकल्प

March 8, 2025
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
लखनऊ अपडेट

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

March 8, 2025
Load More
Next Post
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.