• Home
Saturday, January 31, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

खांसी दूर करने के लिए बनाए ये काढ़ा

December 4, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
खांसी दूर करने के लिए बनाए ये काढ़ा

खांसी दूर करने के लिए बनाए ये काढ़ा

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

खांसी और जुकाम ऐसी दिक्कतें हैं जिनसे सर्दियों में अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. यह मौसम होता ही ऐसा है जिसमें कुछ ठंडा या गर्म खा या पी लिया जाए तो गला पकड़ लेता है.

एक बार खांसी (Cough) शुरू होती है तो परेशानी का सबब बन जाती है. व्यक्ति खांसते-खांसते बेहाल हो जाता है और गले में दर्द होने लगता है सो अलग. ऐसे में घर की ही चीजों से काढ़ा बनाकर तैयार किया जा सकता है. काढ़ा (Kadha) ऐसे मसालों से बनाया जाता है जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीबैक्टीरियल गुण और ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मौसमी दिक्कतों को दूर रखने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आसानी से काढ़ा बनाकर पिएं जिससे खांसी से तेजी से छुटकारा मिल जाए.

खांसी के लिए काढ़ा 

खांसी से छुटकारा पाने के लिए घर पर अदरक, हल्दी और लौंग का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है. यह काढ़ा इन मुख्य 3 इंग्रीडिएंट्स से बनकर तैयार होता है लेकिन इसका असर बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च, गुड़ और तुलसी भी डाली जा सकती है. काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में इन सभी चीजों को आधा-आधा चम्मच डालें और 10 से 15 मिनट पका लें. अच्छे से पका लेने के बाद यह काढ़ा गर्म-गर्म छानें और धीरे-धीरे पिएं. दिन में एक बार पीने पर खांसी से राहत मिलने लगती है.

काढ़ा पीने के फायदे

  • काढ़ा बनाने में अदरक (Ginger) का इस्तेमाल होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है. इससे गले की दिक्कतों से खासा छुटकारा मिलता है.
  • हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें मौजूद करक्यूमिन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इसके अलावा, इससे इंफ्लेमेशन कम होती है और खांसी-जुकाम से राहत मिल जाती है.
  • लौंग एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है. इससे गले में खांसी के कारण हो रहे दर्द से राहत मिल जाती है.
  • काढ़ा पीने पर पाचन को भी इससे फायदे मिलते हैं. ना सिर्फ खांसी-जुकाम बल्कि पाचन की दिक्कतों से राहत पाने के लिए भी काढ़ा पिया जा सकता है.

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • खांसी दूर करने के लिए काढ़ा पीने के अलावा भी कुछ नुस्खों को आजमाया जा सकता है. शहद के सेवन से भी गले को आराम मिलता है. सादा शहद खाने के अलावा हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद (Honey) डालकर पीने पर भी खांसी से राहत मिल जाती है. सूखी खांसी हो तो दूध में शहद डालकर पीने पर फायदा मिलता है.
  • लहसुन को भूनकर खाने पर खांसी की दिक्कत दूर हो सकती है. लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है जो खांसी और उसके लक्षणों को कम करता है.
  • अजवाइन का पानी बनाकर पीने पर भी खांसी, जुकाम और गले दर्द से राहत मिल जाती है. इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन के दाने डालकर उबालें और इस पानी को छानकर पी लें. गले को राहत मिलती है.

यह एक सामान्य जानकारी है अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें ।

ShareSendTweet
Previous Post

जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, सपा नेताओं से करवाई थी मुलाकात

Next Post

ओरल कैंसर के ये है संकेत

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
ओरल कैंसर के ये है संकेत

ओरल कैंसर के ये है संकेत

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.