• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पहुंचे महाकाल, फिल्म फ़तेह का किया प्रमोशन

December 4, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पहुंचे महाकाल, फिल्म फ़तेह का किया प्रमोशन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पहुंचे महाकाल, फिल्म फ़तेह का किया प्रमोशन

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंबई 3 दिसंबर.अभिनेता सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्‍म ‘फतेह’ जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। फिल्‍म की सफलता को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन किए।

अभिनेता ने अपनी इस यात्रा की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “फतेह की यात्रा महाकाल के साथ शुरू हुई, और मैं 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘फतेह’ के प्रचार की शुरुआत करते हुए उनका आशीर्वाद लेने के लिए यहां फिर से खड़ा हूं। जयमहाकाल।”

तस्‍वीरों में अभिनेता को बाबा की आराधना कर उनसे आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, ‘दबंग’ अभिनेता ने कहा, “फिल्‍म ‘फतेह’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह एक ऐसी कहानी है, जो साइबर अपराध के तेजी से बढ़ते मुद्दे पर प्रकाश डालती है। जिसे एक रोमांचक कहानी के जरिए पर्दे पर उतारा गया है। मेरा यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्‍म से बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे। एक फिल्म निर्माता के रूप में, मेरा उद्देश्य एक ऐसी कहानी पेश करना है, जो आज की दुनिया की कहानी कहती हो। ”

सोनू सूद द्वारा निर्देशित यह फिल्म साइबर अपराध के महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रित एक्शन से भरपूर और विचार करने योग्‍य कहानी पेश करने के लिए तैयार है। यह सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसमें जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई सितारे शामिल हैं।

‘फतेह’ कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को प्रभावित करने वाले साइबर अपराध के वास्तविक जीवन के उदाहरणों से प्रेरित है। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी, शोध और एक्शन कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड पेशेवरों सहित एक प्रतिभाशाली टीम है।

निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया था। जी स्टूडियो और शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत ‘फतेह’ 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार

Tags: #bollywood#filmfateh#mahakal#sonusood#ujjain
ShareSendTweet
Previous Post

CM मोहन माझी से मिलीं एकता कपूर, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री करने के लि‍‍‍ए जताया आभार

Next Post

जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, सपा नेताओं से करवाई थी मुलाकात

Related News

मनोरंजन

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
मनोरंजन

हिना खान के बाद अब इस एक्टर को हुआ skin cancer

December 18, 2024
मनोरंजन

लापता लेडीज ऑस्कर से हुई बाहर

December 18, 2024
मनोरंजन

मुकेश खन्ना: परवरिश पर सवाल नहीं उठाया था

December 18, 2024
मनोरंजन

सुनील पाल ने  CM योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

December 18, 2024
मनोरंजन

राज कुंद्रा ने रखा अपना पक्ष मांगा न्याय

December 17, 2024
Load More
Next Post
जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, सपा नेताओं से करवाई थी मुलाकात

जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, सपा नेताओं से करवाई थी मुलाकात

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.