• Home
Saturday, December 13, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर नेवी चीफ बोले- अपने लोगों की भलाई की बजाय हथियार चुने

December 2, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर नेवी चीफ बोले- अपने लोगों की भलाई की बजाय हथियार चुने

पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर नेवी चीफ बोले- अपने लोगों की भलाई की बजाय हथियार चुने

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सोमवार को नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर हैरानी जताई। नौसेना प्रमुख ने कहा कि ‘हमें पाकिस्तान की नौसेना की अचानक से बढ़ती ताकत के बारे में पता है, जो अब 50 जहाजों वाली नौसेना बनने की राह पर है। उन्होंने अपने लोगों की भलाई के बजाय हथियार चुने हैं।’ वहीं पाकिस्तान की बढ़ती ताकत पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना की तैयारियों के बारे में बताया कि अभी देश में 62 युद्धक जहाज और एक पनडुब्बी निर्माणाधीन है। साथ ही अभी नौसेना को 31 और ताकतवर युद्धक जहाज और प्रोजेक्ट-75 के तहत छह पनडुब्बियों की और जरूरत है। इसके साथ ही 60 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर मरीन की भी जरूरत है। कई जहाज तैयार हैं और कम से कम एक जहाज को अगले साल ही नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि हमने अहम और आधुनिक तकनीक को नौसेना में शामिल करने की कोशिशें कई गुना बढ़ा दी हैं। सरकार ने दो परमाणु पनडुब्बियों के भी देश में निर्माण की मंजूरी दे दी है, जो देश में बन रहे हथियारों पर बढ़ रहे विश्वास को दर्शाता है।

आईएनएस अरिघात से हाल ही में नौसेना ने लंबी दूरी की परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया था। इस परीक्षण को लेकर नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा। मिसाइल की ट्रैजेक्टरी का विशेषज्ञों ने अध्ययन किया है और जल्द ही हमें उसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। परमाणु हमले करने में सक्षम पनडुब्बी जल्द ही तैयार हो जाएगी और हमने सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। अगस्त में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दूसरी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात को नौसेना में कमीशन किया था, जो हमारे परमाणु शक्ति के लिहाज से अहम है। 

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि ‘हम चीन की पीएलए नेवी के साथ ही अन्य पड़ोसी नौसेनाओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उनके युद्धक जहाज और रिसर्च वेसल फिलहाल कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसकी भी हमें जानकारी है।’ एडमिरल त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन से मिल रही चुनौती पर कहा कि ‘हमें पता है कि चीन महाशक्ति बनने की महत्वकांक्षा रखता है और वह उस राह पर अग्रसर भी है, लेकिन हमारी कोशिश है कि चीन की ताकत बढ़ने से हिंद महासागर में हमारे हित प्रभावित न हो।’ नौसेना प्रमुख ने ये भी बताया कि नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमानों और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बी की डील अगले महीने पूरी हो सकती है।

1971 के युद्ध के दौरान, भारतीय नौसेना ने 4 दिसंबर 1971 की रात को ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया था। इस हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों की जानें गईं लेकिन भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मई 1972 में आयोजित वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के लिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

Tags: #india#pakistan#भारतीयनौसेना
ShareSendTweet
Previous Post

PM मोदी ने भेजा है न्योता, नए साल पर भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Next Post

नयनतारा और धनुष की लीगल लड़ाई के बीच पिस रहा ये शख्स

Related News

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
देश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

March 1, 2025
बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया
देश

बिलासा दाई तथा वाल्मीकि की प्रतिमा पर महापौर पूजा विधानी ने प्रथम दिवस पर माल्यार्पण किया

March 1, 2025
भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी
देश

भारत और ईयू की स्वाभाविक रणनीतिक साझेदारी : पीएम मोदी

February 28, 2025
बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
देश

बिलासपुर में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

February 28, 2025
ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश
देश

ईशा फाउंडेशन से जुड़े केस में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से ‘सुप्रीम’ इनकार, दिए निर्देश

February 28, 2025
भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर
देश

भारत की जीत पर लगाए थे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

February 26, 2025
Load More
Next Post
नयनतारा और धनुष की लीगल लड़ाई के बीच पिस रहा ये शख्स

नयनतारा और धनुष की लीगल लड़ाई के बीच पिस रहा ये शख्स

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.