• Home
Saturday, December 21, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

भाजपा समर्थक को जाँच आयोग का सदस्य बनाकर संभल की सच्चाई छुपाना चाहती है सरकार : शाहनवाज आलम

December 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ अपडेट, सियासत
Reading Time: 1 min read
भाजपा समर्थक को जाँच आयोग का सदस्य बनाकर संभल की सच्चाई छुपाना चाहती है सरकार : शाहनवाज आलम

भाजपा समर्थक को जाँच आयोग का सदस्य बनाकर संभल की सच्चाई छुपाना चाहती है सरकार : शाहनवाज़ आलम

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लखनऊ : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने आरोप लगाया है कि संभल की सच्चाई  छुपाने के लिए राज्य सरकार ने अपने कार्यकर्ता को जाँच आयोग का सदस्य बना दिया है। जिससे साबित होता है कि संभल की हिंसा राज्य सरकार और भाजपा द्वारा सुनियोजित थी। शाहनवाज आलम ने जारी बयान में कहा कि राज्यपाल द्वारा गठित जाँच आयोग में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार जैन का होना ही आयोग के गठन की पोल खोल देता है। क्योंकि अरविंद जैन टीवी डिबेट्स में रोज़ शाम को योगी सरकार के पक्ष में कुतर्क रखने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने 2015 में डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद मेरठ में कहा था कि वो भाजपा जॉइन करके 2017 का विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उनको टिकट नहीं मिल पाया। जिसके बाद से ही वो योगी सरकार को खुश करने के लिए रोज़ टीवी डिबेटों में सरकार के हर गलत काम को सही बताते हैं।

शाहनवाज आलम ने कहा कि सरकार के सांप्रदायिक और मुस्लिम विरोधी रवैय्ये का बचाव करने वाले पर निष्पक्ष जाँच रिपोर्ट देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि जाँच आयोग को जाँच की परिधि में इन तथ्यों को लाना चाहिए था कि सर्वे की टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम विरोधी नारे लगाती भीड़ इतनी सुबह कैसे इकट्ठा हो गयी और पुलिस ने उस हिंसक भीड़ को सर्वे की टीम के साथ जाने की इजाज़त कैसे दे दी? क्या यह सब साज़िश के तहत एसपी, एसओ, सीओ और एसडीएम के सहयोग से सुनियोजित ढंग से किया गया ?

शाहनवाज आलम ने कहा कि इन्हीं तथ्यों को छुपाने के लिए आयोग में अरविंद कुमार जैन को रखा गया है और जाँच के दायरे से पुलिस की भूमिका को बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में पुलिस की आपराधिक भूमिका इसी से स्पष्ट हो जा रही है कि वो यह हास्यस्पद थ्योरी गढ़ने की कोशिश कर रही है कि मस्जिद पर नियंत्रण के लिए दो गुटों की फायरिंग में लोगों की मौत हुई है।

शाहनवाज आलम ने कहा कि जब ऐतिहासिक जामा मस्जिद के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे बहुसंख्यक समुदाय को उकसाया जा सके तब रणनीति के तहत एएसआई से बयान दिलवाया जा रहा है कि मस्जिद कमेटी मस्जिद में अवैध निर्माण करवाकर ढांचे में बदलवा कर रही है जिसपर उसने कमेटी के 13 लोगों के खिलाफ़ 2018 में एफआईआर दर्ज करायी थी। जबकि सच्चाई यह है कि मस्जिद का कोई गेट नहीं था और कमेटी ने लोहे का गेट लगवा दिया था। जिसे एएसआई अवैध निर्माण बताकर सरकार के पक्ष में नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

Next Post

पोषक तत्वों से भरपूर है गाजर

Related News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन
लखनऊ अपडेट

महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन

December 21, 2024
“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत
लखनऊ अपडेट

“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत

December 21, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम

December 21, 2024
नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
लखनऊ अपडेट

नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

December 21, 2024
Load More
Next Post
पोषक तत्वों से भरपूर है गाजर

पोषक तत्वों से भरपूर है गाजर

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.