• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

Bangladesh उच्च न्यायालय ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार, सरकार को दी नसीहत

November 28, 2024
in दुनिया
Reading Time: 1 min read
Bangladesh उच्च न्यायालय ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार, सरकार को दी नसीहत

Bangladesh उच्च न्यायालय ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार, सरकार को दी नसीहत

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा के बीच वहां के उच्च न्यायालय ने इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की देशद्रोह मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान ही एक वकील सैफुल इस्लाम की हत्या कर दी गई। जिसके बाद बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ गई। 

बुधवार को ढाका उच्च न्यायालय में पेश हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील मोहम्मद मोनिरउद्दीन ने इस्कॉन के बारे में कुछ समाचार पत्रों की रिपोर्ट पेश की और इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही चटगांव, रंगपुर और दिनाजपुर में धारा 144 लागू करने का आदेश देने की मांग की। इस पर उच्च न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल से इस्कॉन की हालिया गतिविधियों के बारे में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।

गुरुवार को इस मामले में फिर सुनवाई हुई और अटॉर्नी जनरल द्वारा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या और इस्कॉन की गतिविधियों के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और इन मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पर न्यायमूर्ति फराह महबूब और न्यायमूर्ति देबाशीष रॉय चौधरी की उच्च न्यायालय की पीठ ने सरकार की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की और इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था और बांग्लादेश के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

इस्कॉन पर आरोप लगाया गया है कि यह बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठन के रूप में काम कर रहा है, जो सांप्रदायिक हिंसा भड़काने और धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने में शामिल है। आरोप है कि इस्कॉन समर्थकों ने चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शनों में एक वकील की हत्या की, जो संगठन की ‘कानून और व्यवस्था के प्रति खुली अनदेखी’ का उदाहरण है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस्कॉन ने हिंदू समुदायों पर अपने धार्मिक विश्वास को थोपने के लिए जबरन सदस्यों की भर्ती की है और समुदाय के मंदिरों पर कब्जा किया है। इसके अलावा, इस्कॉन पर आरोप है कि उन्होंने मस्जिदों पर हमले किए और 2016 में एक इस्कॉन मंदिर में हथियार पाए गए थे। साथ ही, गोपालगंज में इस्कॉन की शोभायात्रा के दौरान पुलिस वाहनों पर हमलें की घटनाएं भी सामने आई थीं।

Tags: #Bangladesh#अटॉर्नीजनरल#इस्कॉनमंदिर#कट्टरपंथीसंगठन#देबाशीषरॉयचौधरी#न्यायमूर्तिफराहमहबूब#वकीलसैफुलइस्लामअलिफ
ShareSendTweet
Previous Post

इमामबाड़ा-रूमी गेट का इलाका बनेगा हेरिटेज जोन, वाहनों पर होगा प्रतिबंध

Next Post

तब्बू की जादूगरी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन एपिसोड होगा प्रसारित

Related News

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप
दुनिया

गाजा संघर्ष विराम के अगले चरण को लेकर इस्राइल और हमास में हुई वार्तालाप

February 28, 2025
अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार
दुनिया

अमेरिका : दुर्घटना के बाद कोमा में भारतीय छात्रा ,परिवार ने की सरकार से मदद की गुहार

February 27, 2025
जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान
दुनिया

जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल, इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान

January 20, 2025
अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप
दुनिया

अमेरिका में टिकटॉक हुआ बंद, प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

January 19, 2025
कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर
दुनिया

कैलिफोर्निया के जंगलों की भीषण आग के कारण लाखों लोगों हुए बेघर

January 17, 2025
पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास
दुनिया

पोलैंड के PM बोले – EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास

January 15, 2025
Load More
Next Post
तब्बू की जादूगरी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन एपिसोड होगा प्रसारित

तब्बू की जादूगरी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन एपिसोड होगा प्रसारित

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.