• Home
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानिए कौन सा विटामिन आपको गर्म रखता है?

November 27, 2024
in सेहत
Reading Time: 1 min read
जानिए कौन सा विटामिन आपको गर्म रखता है?

जानिए कौन सा विटामिन आपको गर्म रखता है?

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

Which vitamin deficiency causes cold : अगर आपको दूसरे लोगों के मुकाबले ज्‍यादा ठंड लगती है तो आपके शरीर में इस खास व‍िटाम‍िन की कमी हो सकती है।

Vitamin B12 Deficiency Symptoms : क्या आपको भी दूसरे लोगों के मुकाबले ज्‍यादा ठंड लगती है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी के कारण सर्दी ज्‍यादा लगती है। सर्दियों के मौसम में हर किसी को ठंड लगती है। लेकिन जहां कुछ लोगों को कम ठंड लगती है, वहीं कुछ लोगों को ज्‍यादा ठंड लगती है। अगर आपको भी दूसरों के मुकाबले ज्‍यादा ठंड लगती है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा यूं ही नहीं होता, बल्‍क‍ि ऐसा एक विटामिन की कमी के कारण होता है। इस व‍िटाम‍िन की कमी के कारण आपको हर समय ठंड लग सकती है।

ज्‍यादा ठंड लगने के कारण | 

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी के कारण हमारा शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में असमर्थ हो जाता है। यही कारण है कि इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से बार-बार सर्दी-जुकाम हो सकता है।

विटामिन बी12 की कमी से क्‍या-क्‍या होता है?

विटामिन बी12 की कमी (effects of vitamin B12 deficiency) के कारण आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। जी मिचलाना, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं भी इस विटामिन की कमी के लक्षणों की ओर इशारा कर सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी आपके तंत्रिका तंत्र और आपके पेट के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। व‍िटाम‍िन बी12 की कमी के कारण शरीर में आयरन और खून की कमी हो जाती है। आयरन, खून का अहम हिस्सा होता है और रेड ब्लड सेल्स को शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन की कमी से थाइरायड ग्लैंड पर असर पड़ता है और शरीर पर्याप्त मात्रा में गर्मी नहीं बना पाता। आयरन की कमी से खून का सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है।

अगर आपको एक साथ ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। समय रहते अपनी जांच करवाना और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना समझदारी है। विटामिन बी12 की लंबे समय तक कमी आपके ओवरऑल हेल्‍थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। शरीर में गर्माहट पैदा करने यानी विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इस विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

व‍िटाम‍िन बी12 कमी कैसे दूर करें?

दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्‍ट विटामिन बी12 जैसे कई विटामिनों के स्रोत हैं। एक कप/240 मिली दूध में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप फलों की मदद भी ले सकते हैं। केला में फाइबर और पोटैशियम के साथ ही विटामिन B12 भी भरपूर होता है। सेब में भी विटामिन B12 होता है। इससे कुछ ही दिनों में शरीर में विटामिन B12 की कमी पूरी हो जाती है। संतरा में भी विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में कुछ ही दिनों में इसकी कमी को पूरी कर देता है। व‍िटाम‍िन बी12 की कमी को पूरा करने के ल‍िए आप ब्लूबेरी भी खा सकते हैं। इसके अलावा कीवी भी इसमें मददगार होता है। फोर्टिफाइड अनाज, पोषण खमीर, पौधे का दूध में भी अच्‍छा खासा व‍िटाम‍िन बी12 होता है। अगर आप नॉन-वेज‍िटेर‍ियन हैं तो लाल मांस, मछली, मुर्गी, अंडे, क्लैम, ऑइस्टर, सालमन और टूना आद‍ि खा सकते हैं। ये भी व‍िटाम‍िन बी12 के अच्‍छे सोर्स हैं।

कौन सा विटामिन रखता है गर्म?

जिस तरह विटामिन बी12 की कमी से इंसान को ज्यादा ठंड लगती है, ठीक उसी तरह अगर विटामिन बी12 का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो ये आपको गर्म रखने में मदद करता है। इसके अलावा आयरन भी बॉडी को गर्म रखता है। जब व्यक्ति शरीर में खून की कमी के चलते एनीमिया का शिकार हो जाता है तो शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आपके पास बहुत कम लाल रक्त कोशिकाएं हैं। इससे आपको ठंड लग सकती है।

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. .

ShareSendTweet
Previous Post

अगर ये लक्षण है तो हो जाएं सावधान, डायबिटीज की हो सकती है शुरुआत

Next Post

जानें ! थायराइड बीमारी का अचूक इलाज है

Related News

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके
सेहत

मौसम में बदलाव और उंगलियों में रूखापन अपनाएं ये तरीके

March 1, 2025
आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस
सेहत

आंखों से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है टमाटर जूस

February 28, 2025
केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा
लखनऊ अपडेट

केजीएमयू अपनी सेवाओं में निरंतर वृद्धि कर रहा

January 19, 2025
आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे
सेहत

आंवले का पानी पीने से होते है ये फायदे

December 31, 2024
जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits
सेहत

जौ का पानी पीने से मिलते हैं ये Health Benefits

December 26, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल
सेहत

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
Load More
Next Post
जानें ! थायराइड बीमारी का अचूक इलाज है

जानें ! थायराइड बीमारी का अचूक इलाज है

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.