• Home
Tuesday, January 27, 2026
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

यूपी में मानवता शर्मसार: एक्सप्रेसवे पर शव को रौंदते रहे वाहन

November 23, 2024
in क्राइम
Reading Time: 1 min read
यूपी में मानवता शर्मसार: एक्सप्रेसवे पर शव को रौंदते रहे वाहन

यूपी में मानवता शर्मसार: एक्सप्रेसवे पर शव को रौंदते रहे वाहन

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह छह बजे एक युवक की किसी वाहन से गिरकर मौत हो गई। करीब दो घंटे तक कई वाहन शव को रौंदते हुए निकल गए। शव को बचाने में कई वाहन लहराए और दुर्घटना का शिकार होते बचे।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव की जगह पर सड़क पर पर्त ही बची थी जिसे लकड़ी की फंटियों से खुरच कर पोटली में भरा गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना इलाके के शादीपुर गांव के सामने युवक लखनऊ से आगरा जाने वाली लेन पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे लोगों ने एक शव देखा।
तेज रफ्तार वाहन शव के ऊपर से निकलते और उसे रौंद रहे थे। अचानक शव दिखने पर उससे बचने की कोशिश में कई वाहन पलटते बचे, जबकि भारी वाहन शव के ऊपर से ही निकलते रहे। मांस के टुकड़े 30 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। धड़ भी कई टुकड़ों में बंट गया।
करीब आठ बजे बेहटामुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिर के एक टुकड़े में बाल और चेहरे की खाल पर दाढ़ी काली होने से पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र कम है और वह युवक है। कपड़ों के जो टुकड़े मिले हैं उससे पता चला कि वह सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने था।
पुलिस ने यातायात रोक कर शव के अवशेषों को लकड़ी की फंटियों की मदद से खुरचकर एक पोटली में भरा। कपड़ा आने में कुछ देर होने से अवशेषों को एक होर्डिंग फाड़ कर उससे ढंक दिया गया। शव की पहचान कराने की औपचारिकता भी पूरी की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद अवशेषों की पोटली पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दी गई।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अवशेष तत्काल हटवाए गए। सिर के एक हिस्से में बाल काले नजर आ रहे हैं, इससे उम्र कम होने और युवक होने का अनुमान है। उनका कहना है कि मृतक मानसिक बीमार हो सकता है। जिले के अलावा आसपास जिलों में दर्ज हुई गुमशुदगी के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने पर नियमानुसार 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनुमान है कि युवक किसी चलते वाहन से गिरा और उसकी मौत हो गई।
चर्चा यह भी रही कि किसी वाहन से गिरकर या हत्या करके भी शव को यहां फेंका जा सकता है। लोगों ने एक्सप्रेसवे पर होने वाली नियमित गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि अनुमान है कि किसी वाहन से गिरकर मौत हुई है। यूपीडा की गश्ती टीम दूसरी लेन पर थी और कोहरा होने की वजह से कर्मचारी शव को नहीं देख पाए। बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा या कुछ और यह तो मृतक की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
ShareSendTweet
Previous Post

लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ अभिषेक कुमार को साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Next Post

आंवला चटनी खाएंगे तो पास नहीं आएंगी ये बीमारियां !

Related News

आगरा : पत्नी से प्रताड़ित होकर टीसीएस मैनेजर ने की जीवन लीला समाप्त
क्राइम

आगरा : पत्नी से प्रताड़ित होकर टीसीएस मैनेजर ने की जीवन लीला समाप्त

February 28, 2025
प्रयागराज : बीमारी से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी, नोट में दर्द किया बयां
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : बीमारी से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी, नोट में दर्द किया बयां

February 27, 2025
छात्रा की आंखों में पाउडर स्प्रे किया, कपड़े फाड़े, गलत करने की कोशिश
उत्तर प्रदेश

पत्नी से गैंगरेप, पति नें माँगा इन्साफ मिली मौत

February 19, 2025
पत्नी की सहेली के घर झगड़ा सुलझाने पहुंचा फर्जी IPS, पुलिस ने किया गिरफ्तार,उतारनी पड़ी वर्दी
उत्तर प्रदेश

पत्नी की सहेली के घर झगड़ा सुलझाने पहुंचा फर्जी IPS, पुलिस ने किया गिरफ्तार,उतारनी पड़ी वर्दी

February 17, 2025
थाने पहुंच पत्नी ने सुनाई आपबीती धोखे से नशे की गोलियां खिला देता है पति, फिर….
उत्तर प्रदेश

थाने पहुंच पत्नी ने सुनाई आपबीती धोखे से नशे की गोलियां खिला देता है पति, फिर….

February 17, 2025
लखनऊ में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट
क्राइम

लखनऊ में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

February 17, 2025
Load More
Next Post
आंवला चटनी खाएंगे तो पास नहीं आएंगी ये बीमारियां !

आंवला चटनी खाएंगे तो पास नहीं आएंगी ये बीमारियां !

Latest News

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

समाज सेवा का ऐसा जज़्बा, जिसके लिए योगिनी नीलम ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

December 12, 2025
एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.