• Home
Sunday, December 22, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने एक्स पर किया भावुक पोस्ट

November 22, 2024
in लखनऊ अपडेट, सियासत
Reading Time: 1 min read
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने एक्स पर किया भावुक पोस्ट

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने एक्स पर किया भावुक पोस्ट

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है. इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि आज लोगों में जो सामाजिक चेतना और जागरुकता आई है उसकी जमीन नेताजी ने तैयार की थी. उन्होंने कहा कि आज उनके सिद्धांतों को बढ़ाने की जरुरत है ताकि समानता और सौहार्द का मार्ग प्रशस्त हो सके l

अखिलेश यादव ने मुलायाम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा-नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन! नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होती है. आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी ज़मीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी l

उन्होंने कहा कि आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए. नेताजी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है. जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा l

यही ‘समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं. नेताजी को पुन: नमन और सार्थक स्मरण!

मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर आज समाजवादी पार्टी की और से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. लखनऊ में सपा दफ़्तर में भी ख़ास कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पूरा यादव परिवार आज एकसाथ दिखाई देगा. इस अवसर पर अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देंगे l

Tags: #akhileshyadav#lucknow#mulayamsinghyadav#sapa#uttarpradesh#मुलायमसिंहयादवकीजयंती
ShareSendTweet
Previous Post

जाने ! एक्सपर्ट से अंडा खाने का कौन सा तरीका सही

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय के 104वे स्थापना दिवस पर योग कुंभ नामक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Related News

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन
देश

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन
लखनऊ अपडेट

महिला सशक्तिकरण के विषय पर केन्द्रित लघु नाटक “फिर सुबह होगी” का किया मंचन

December 21, 2024
“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत
लखनऊ अपडेट

“पोटेंसिअल ऑफ डिजिटल टूल्स इन रिसर्च” पहला व्यापक मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत

December 21, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम

December 21, 2024
नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
लखनऊ अपडेट

नौसेना एन.सी.सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

December 21, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : योग और अल्टरनेटिव मेडिसिन को लेकर ध्यान शिविर का हुआ आयोजन
लखनऊ अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय : योग और अल्टरनेटिव मेडिसिन को लेकर ध्यान शिविर का हुआ आयोजन

December 21, 2024
Load More
Next Post
लखनऊ विश्वविद्यालय के 104वे स्थापना दिवस पर योग कुंभ नामक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय के 104वे स्थापना दिवस पर योग कुंभ नामक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Latest News

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

वाराणसी : कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक

December 21, 2024
बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल

December 21, 2024
सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

सर्दियों में बढ़ता है खांसी-जुकाम तो रखे अपना ख्याल

December 21, 2024
महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र: महायुति सरकार में जल्द हो सकता है विभागों का आवंटन

December 21, 2024
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत

December 21, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.