• Home
Monday, December 8, 2025
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

AKHILESH YADAV-UP में यादव-मुस्लिम अधिकारियों को हटाने का आरोप

August 14, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
AKHILESH YADAV-UP में यादव-मुस्लिम अधिकारियों को हटाने का आरोप
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर उपचुनाव को लेकर अब बस कुछ महीने और बचे हैं। मगर इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। कारण है मंगलवार को योगी सरकार पर कथित तौर उपचुनाव वाले जिलों में यादव और मुस्लिम अधिकारियों को हटाने का आरोप। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि योगी सरकार उपचुनाव वाले जिलों में यादव और मुस्लिम अधिकारियों को हटा रही है। अब इसी रिपोर्ट को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार चाहें जितनी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले मगर हारने से खुद को बचा नहीं सकती।

जरा आप भी देखिये X पर उनका ये पोस्ट

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, ‘जब उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फ़ील्ड में उतर चुकी है तो भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता. देखना ये भी है कि इनकी जगह जो अफ़सर आएंगे, उनकी निष्पक्षता पर मोहर कौन लगाएगा।’

भाजपा जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते – Akhilesh Yadav

उन्होंने अपने पोस्ट में ये दावा किया है कि भाजपा उपचुनावों में अपनी 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ढूँढ रही है। इन्होने आगे लिखा है अगर भाजपा जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते। महँगाई, बेरोज़गारी, बेकारी, पुलिस भर्ती, नीट परीक्षा, महिला-सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नज़ूल भूमि जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए भाजपा कब और किसे नियुक्त करेगी?’ कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी ज़िम्मेदारी से हटाने की बात कहकर, भाजपाइयों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं. ये भाजपा की अपनी सरकार के साथ-ही-साथ चुनाव आयोग के ऊपर भी… चुनाव आयोग स्वत: संज्ञान ले।’

भाजपा के लिए जोखिम भरा है ये दाव

अब राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह मुद्दा 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर काफी अहम है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद सबकी निगाहें सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिकी हुई हैं कि वह कैसे पार्टी को दोबारा जीत के ट्रैक पर लाएंगे। ऐसे में सीएम योगी की ये रणनीति जोखिम से भरी हुई है। संभव है कि वे गैर-यादव ओबीसी को वापस अपने पाले में लाने में सफल हो जाएं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी से दूर हो गए थे। मगर इस चाल से यादव और मुस्लिम पूरी तरह से एसपी-कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में एक हो सकते हैं। ऐसे में अगर बीजेपी उम्मीद के मुताबिक, गैर-यादव ओबीसी को अपने पाले में करने में नाकाम रहती है, तो ये बोलना गलत नहीं होगा कि उपचुनाव का नतीजा भी लोकसभा चुनाव की तरह हो सकता है।

ShareSendTweet
Previous Post

बांग्लादेश में अस्मिता बचाने को चिल्ला रहे हिंदू, भारत में सेक्युलरिस्ट के मुंह सिले, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Next Post

CM YOGI ने समीक्षा बैठक में परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश….

Related News

लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़
Uncategorized

लखनऊ की होलसेल मेडिसिन मार्केट में FSDA का छापा,नकली दवा ‘लेविपिल 500 एमजी’ का भंडाफोड़

January 25, 2025
विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर
Uncategorized

विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा विशाल लंगर

January 25, 2025
Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Uncategorized

जानिए किन्हें पालक और मेथी खानी चाहिए और किन्हें नहीं ?

December 9, 2024
Load More
Next Post
CM YOGI ने समीक्षा बैठक में परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश….

CM YOGI ने समीक्षा बैठक में परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश….

Latest News

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

एक पहेल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़

July 18, 2025
छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

छोटे शहर से बड़ी उड़ान- हुनर का मंच सीजन 2 की जज बनीं डॉ कल्पना रावत

July 17, 2025
सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

सामाजिक कार्यों से बदल रही है समाज की तस्वीर, लक्षिका वेलफेयर सोसाइटी नें वृद्धा आश्रम में कपड़े बांटे

June 28, 2025
Dr Naveen Chandra

प्रयागराज के लिए गौरव का पल डॉक्टर नवीन चंद्रा हुए सम्मानित

June 26, 2025
संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

संजीवनी – हर्बल गार्डन का उद्घाटन, वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

April 16, 2025
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.