• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

जानिये क्यों हो रहे है लोग FATTY LIVER का शिकार

August 12, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
जानिये क्यों हो रहे है लोग FATTY LIVER का शिकार
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
  1. फैटी लिवर का इलाज न होने पर लिवर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
  2. हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें इस बीमारी के खतरे को बढ़ाती हैं।
  3. इससे बचने के लिए अपनी आदतों में सुधार करना जरूरी है।

खबर इण्डिया, हेल्प डेस्क।  फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है, जिसके मामले युवाओं में काफी देखने को मिलते हैं। लिवर से जुड़ी इस परेशानी में लिवर में फैट इकट्ठा हो जाता है। इस कारण से लिवर फंक्शन प्रभावित होता है और समय पर इलाज न करवाने पर लिवर सोरोसिस और लिवर स्कारिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी उन आदतों पर ध्यान दें, जो फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं आदतों के बारे में जानेंगे।

अनहेल्दी खाना- खाने में प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड, ज्यादा शुगर और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से लिवर को काफी नुकसान होता है। ये फूड्स लिवर में फैट इकट्ठा करते हैं, जिसके कारण फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप ज्यादा चिप्स, पिज्जा, बेकन आदि खाते हैं, तो इन्हें खाना कम कर दें। इनकी जगह साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दही, लीन प्रोटीन आदि को शामिल करें। स्नैकिंग के लिए भी हेल्दी चीजें खाएं, जैसे ओट्स, पॉप कॉर्न, मूंगफली आदि।

आलस भरी जिंदगी- आजकल ज्यादातर लोग गतिहीन जीवनशैली ही जीते हैं। ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना, घर पर ही बैठे रहना, ये सभी आलस भरी जिंदगी के उदाहरण हैं। इनकी वजह से भी लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए एक्टिव रहने की कोशिश करें। एक्सरसाइज करें, आने-जाने के लिए वॉकिंग या साइकलिंग का इस्तेमाल करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें आदि।

मोटापा- वजन ज्यादा होने की वजह से या पेट के पास ज्यादा फैट होने की वजह से भी फैटी लिवर हो सकता है। इसके कारण सूजन बढ़ती है और लिवर में फैट इकट्ठा होने लगता है। इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन करना काफी जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि आपका वजन हेल्दी हो। इसके लिए डाइट में सुधार और एक्सरसाइज जरूरी है।

शराब पीना- शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है। शराब पीने के कारण लिवर में फैट इकट्ठा होने लगता है, जिसके कारण फैटी लिवर और यहां तक की लिवर कैंसर भी हो सकता है। इसलिए शराब बिल्कुल न पिएं।

ज्यादा मीठा खाना- चीनी आपके लिवर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ज्यादा चीनी वाला खाना खाने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप ज्यादा चॉकलेट, पेस्ट्री, केक, कोल्ड ड्रिंक आदि खाते-पीते हैं, तो आपको उन फूड्स को खाना छोड़कर हेल्दी खाने पर ध्यान देना चाहिए।

खाने का अनियमित समय- कई लोग एक ही समय पर खाना नहीं खाते। कभी वो घंटों भूखे रहते हैं, तो कभी-कभी वो थोड़ी-थोड़ी देर पर खाना खाते हैं। ऐसा करने से लिवर को नकुसान पहुंचता है। ज्यादा देर तक खाना न खाने के कारण आप बाद में ओवर ईटिंग करने लगते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको खाने का सही समय चुनना चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

दिल्ली सीएम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सीबीआई गिरफ्तारी के फैसले को देंगे चुनौती

Next Post

बांग्लादेश में अस्मिता बचाने को चिल्ला रहे हिंदू, भारत में सेक्युलरिस्ट के मुंह सिले, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Related News

Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Uncategorized

जानिए किन्हें पालक और मेथी खानी चाहिए और किन्हें नहीं ?

December 9, 2024
Uncategorized

ITA Award 2024: 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, बॉलीवुड-टीवी-भोजपुरी सितारों का जलवा बरकरार

December 9, 2024
Uncategorized

Saira Banu की हालत हुई नाजुक, जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन, बंगले की कीमत उड़ा देगी होश

December 8, 2024
Load More
Next Post
बांग्लादेश में अस्मिता बचाने को चिल्ला रहे हिंदू, भारत में सेक्युलरिस्ट के मुंह सिले, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

बांग्लादेश में अस्मिता बचाने को चिल्ला रहे हिंदू, भारत में सेक्युलरिस्ट के मुंह सिले, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.