• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

कटे हुए फल खाने के नुकसान, भूल कर भी न करें ये गलती

August 9, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
कटे हुए फल खाने के नुकसान, भूल कर भी न करें ये गलती
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

आप भी ऑफिस ले जाते हैं कटे हुए फ्रूट्स, तो तुरंत सुधार लें गलती; नहीं तो बीमारी के बन जाएंगे मरीज

अगर आप भी फलों को काटकर अपने साथ ऑफिस ले जाते हैं या फिर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के टिफिन में इन्हें शामिल करते हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। भले ही ये आपको कोई मामूली बात लगती हो लेकिन अगर आप इससे होने वाले गंभीर नुकसान (Cut Fruits Side Effects) जानेंगे तो ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे।

HighLights

  1. कटे हुए फल खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है।
  2. फलों को स्टोर करने से उनमें मौजूद पोषक तत्वों में कमी हो जाती है।
  3. कटे हुए फ्रूट्स में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cut Fruits Side Effects: सुबह की भागदौड़ में अगर आप भी कटे कुछ फ्रूट्स के अपने साथ ऑफिस ले जाते हैं या फिर बच्चों के टिफिन (Cut Fruits In Lunch Box) में इन्हें पैक कर देते हैं, तो अब आपको यह आदत बदलने की जरूरत है। बता दें, ऐसे फलों का सेवन न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। यही वजह है डॉक्टर बाजार में मिलने वाले कटे हुए फल-फ्रूट से बचने की सलाह देते हैं। मौसम चाहे बरसात का हो या फिर कुछ और, कटे हुए फ्रूट्स किसी भी सूरत में आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इससे होने वाले नुकसानों से रूबरू कराते हैं।

डायरिया का खतरा

क्या आप जानते हैं कि कटे हुए फलों को खाने से डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से बरसात के मौसम में जब वातावरण में उमस ज्यादा होती है, ऐसे में इन फलों में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यह फ्रूट्स पर अपनी एक परत बना लेते हैं। बाजार में ठेले पर काटकर सजे हुए फल भले ही देखने में कितने अच्छे लगते हों, लेकिन आपकी सेहत के लिए ये बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

पोषक तत्वों में कमी

फलों को काटकर रखने से इनमें मौजूद पोषक तत्वों में कमी हो जाती है। फलों को खाने से जो फायदा मिलता है, वह उन्हें काटकर कुछ घंटे

बाद खाने से बिल्कुल नहीं मिल सकता है। विटामिन सी से भरपूर फलों को भी एक बार काट लेने पर या हवा में खुला रखने पर इसमें मौजूद विटामिन सी कम हो जाता है।

फूड पॉइजनिंग

फलों को काटकर कुछ देर बाद खाने से आपको फूड पॉइजनिंग   की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा करने से पेट में सूजन, ऐंठन या जलन का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि कटे हुए फल आपके पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं।

कैसे करें सेवन?

फलों का सेवन इन्हें काटने के तुरंत बाद करना ही अच्छा होता है, नहीं तो वातावरण में फैली गैसों का असर इनपर होने लगता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसे में, अगर आप फलों को बाद में खाना चाहते हैं तो इन्हें साबुत ही रखें।

ShareSendTweet
Previous Post

शेख़ हसीना ने जो चुनावी बूथ पर नहीं होने दिया, वह सड़क पर होकर रहा

Next Post

दिल्ली सीएम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सीबीआई गिरफ्तारी के फैसले को देंगे चुनौती

Related News

Uncategorized

सर्दियों में अखरोट और खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

December 14, 2024
Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ:

December 10, 2024
Uncategorized

धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन:गरम धरम ढाबे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, 20 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

December 10, 2024
Uncategorized

जानिए किन्हें पालक और मेथी खानी चाहिए और किन्हें नहीं ?

December 9, 2024
Uncategorized

ITA Award 2024: 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, बॉलीवुड-टीवी-भोजपुरी सितारों का जलवा बरकरार

December 9, 2024
Uncategorized

Saira Banu की हालत हुई नाजुक, जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन, बंगले की कीमत उड़ा देगी होश

December 8, 2024
Load More
Next Post
दिल्ली सीएम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सीबीआई गिरफ्तारी के फैसले को देंगे चुनौती

दिल्ली सीएम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सीबीआई गिरफ्तारी के फैसले को देंगे चुनौती

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.